साहिबजादा अजीत सिंह नगर, 4 अक्तूबर:- पंजाब सरकार द्वारा राज्य के लोगों को धार्मिक और ऐतिहासिक तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाने के उद्देश्य से चलाई जा रही मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत आज विधानसभा हलका मोहाली से विधायक कुलवंत सिंह ने तीन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। फेज-7, फेज-9 मोहाली और गांव कंबाला से वरिष्ठ नागरिक श्रद्धालुओं को लेकर रवाना हुईं इन बसों में सवार श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में जनकल्याण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना भी इसी जनहितैषी सोच का हिस्सा है, जिसके माध्यम से राज्य के वरिष्ठ नागरिकों और अन्य श्रद्धालुओं को देश के विभिन्न धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन करने का अवसर मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि कई कारणों से लोग अपनी इच्छा के बावजूद धार्मिक स्थलों की यात्रा नहीं कर पाते। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना ऐसे लोगों के लिए लाभदायक साबित हो रही है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सरकार द्वारा उचित प्रबंध किए जाते हैं।

विधायक ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शुरू की जा रही विभिन्न जनकल्याण योजनाओं का लाभ निचले स्तर तक लोगों तक पहुंचाना सरकार की मुख्य प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, बिजली, परिवहन और अन्य क्षेत्रों में भी लोगों के कल्याण के लिए लगातार काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए लोगों को सुविधा प्रदान करने का यह प्रयास सरकार की लोगों के साथ सीधी साझेदारी को दर्शाता है। सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आम नागरिक बिना किसी आर्थिक बोझ के अपने पसंदीदा तीर्थ स्थलों के दर्शन कर सकें।

आज रवाना की गई तीन बसों में सवार श्रद्धालुओं ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद किया। श्रद्धालुओं ने कहा कि सरकार द्वारा किए गए इस प्रयास से उनकी लंबे समय से तीर्थ स्थलों के दर्शन करने की इच्छा पूरी हो रही है।

विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना सहित पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई अन्य जनकल्याण योजनाओं को भी लगातार लागू किया जा रहा है और आने वाले समय में भी लोगों को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयास जारी रहेंगे।

उन्होंने तीर्थ यात्रा पर जाने वाले सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए अपील की कि वे यात्रा के दौरान आपसी भाईचारा, सद्भावना और अनुशासन बनाए रखें तथा इस यात्रा का सुखद अनुभव प्राप्त करें।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के विधानसभा हलका कोऑर्डिनेटर फूलराज सिंह, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कुलदीप सिंह समाना, हरविंदर कौर लंग, मनमोहन सिंह लंग, विक्रम सिंह संधू, बलजिंदर सिंह कंबाला, अवतार सिंह, गुरमुख सिंह सरपंच कंबाला, रमणप्रीत कौर कुंभड़ा पार्षद, हरमेश सिंह कुंभड़ा, दर्शन सिंह मटोर, तरलोचन सिंह मटोर, चेयरमैन अकबिंदर सिंह गोसल, हरपाल सिंह बराड़, जसपाल सिंह मटोर और प्रभजीत सिंह बोपाराय भी उपस्थित थे।