चंडीगढ़- हरियाणा के एडीजीपी वाई. पूरन कुमार द्वारा पिछले दिनों अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से सुसाइड कर लिया गया था। उसके पास 8 पन्नों का सुसाइड नोट मिला था, जिसमें कई आईएएस तथा आईपीएस अधिकारियों के नाम लिखे गए थे। आईपीएस अधिकारी की पत्नी अमनीत कुमार ने खुद सेक्टर 11 पुलिस स्टेशन में शिकायत दी थी कि सुसाइड नोट में दर्ज आईएएस अधिकारियों और आईपीएस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। 
आज अमनीत कुमार ने प्रेस वार्ता के लिए अपनी सरकारी कोठी नंबर 132, सेक्टर 24, चंडीगढ़ में बुलाया था, मगर किसी कारण प्रेस वार्ता नहीं हो सकी। हमारे ब्यूरोचीफ ने अपने सूत्रों के हवाले से बताया कि हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर लंबी छुट्टी पर चले गए। उनकी जगह अब ओ.पी. सिंह को हरियाणा का नया डीजीपी लगाया गया है, मगर अभी तक हरियाणा सरकार ने कोई आदेश नहीं जारी किए।
 हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज हरियाणा के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर के साथ अमनीत कुमार को मिलने उनके कोठी पर गए। अमनीत कुमार के साथ एक घंटा बातचीत की। अमनीत कुमार ने मुख्यमंत्री को उन सभी अधिकारियों के नाम बताए और उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाए। सभी अधिकारी मुझे फंसाना चाहते हैं, आजीवन सुरक्षा दी जाए। 
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अमनीत कुमार को आश्वासन दिया। अमनीत कुमार की कोठी पर एससी कमीशन के चेयरमैन किशोर मरवाना आए थे। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि हमने 31 सदस्यों की कमेटी बनाई है, जो कल हरियाणा सरकार को मिलेगी। नहीं तो धरना दिया जाएगा, जिसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी।