करनाल,15 नवंबर: जिला पुलिस की थाना सिविल की टीम द्वारा मुख्य सिपाही राजीव कुमार की अध्यक्षता में नजदीक जाट भवन सेक्टर 12 से आरोपी. हर्ष पुत्र सुरेंद्र निवासी सेक्टर 16,जिला करनाल को काबू किया गया। व कब्जे से वारदात में प्रयोग डंडा किया बरामद।
इस मामले में अनुसंधान अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 28 अक्टूबर 2025 की रात को आरोपी द्वारा एक निर्माणाधीन मकान के बाहर रखे लोहे के सरिया को चुराने के इरादे से उसकी निगरानी कर रहे चौकीदार के सिर पर डंडे से वार कर गंभीर रूप से घायल कर मौके से फरार हो गया था। जिसके खिलाफ थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज किया गया था।
मामले में फरार चल रहे आरोपों को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर व वारदात में प्रयुक्त के डंडे को बरामद किया गया। व इस मामले में आरोपी को माननीय न्यायालय के सम्मुख पेश कर जिला जेल भेजा गया।
अक्टूबर की काली रात का बदमाश बेनकाब डंडा समेत पुलिस के हत्थे चढ़ा
