पिहोवा:- अखिल भारतीय श्री महाब्राह्मण आचार्य पुरोहित गद्दी पंडित गंगाराम जी और श्री महाब्राह्मण (आचार्य) सभा (रजि:) तीर्थ पिहोवा के अध्यक्ष पंडित दीपक कुमार अत्री से प्राप्त जानकारी मुताबिक पिहोवा धार्मिक दृष्टि से विश्व प्रसिद्ध तीर्थ है। यहां प्रत्येक वर्ष लाखो की गिनती  मे श्रद्धालु अपने पूर्वजों की आत्मा शांति पिंडदान और स्नान के लिये पहुंचते हैं।
 आदिकाल से पिहोवा (पृथुदक) मोक्ष प्रदान करने के लिए विश्व प्रसिद्ध रहा है। इस बार पिहोवा में चैत्र मेला-2026 एकादशी से अमावस्या 15 मार्च से 19 मार्च 2026 तक मनाया जाएगा। जिसमे देश भर से लोग लाखो की गिनती  में पहुँचेगें।