पटियाला (मनप्रीत सिंह):- दरगाह सैयद पीर कादरी मस्जिद, समाना के मुख्य बाबा वरिंदर सिंह जी को वार्षिक मेले के अवसर पर टीम ह्यूमन सर्विस सोसाइटी का पंजाब प्रदेश चेयरमैन नियुक्त किया गया। टीम ह्यूमन सर्विस सोसाइटी की टीम ने दरगाह सैयद पीर कादरी मस्जिद, समाना के वार्षिक भंडारे में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर पीरों का आशीर्वाद प्राप्त किया। पंजाब प्रधान जतिंदर शर्मा ने कहा कि इस दरगाह पर जो भी मन्नत मांगता है, उसकी मुरादें पूरी होती हैं। यह दरगाह बहुत ही प्राचीन और मान्यता वाली है। यहां हर वर्ष हजारों की संख्या में श्रद्धालु आकर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं और खुशियां हासिल करते हैं। पंजाब से बाहर के राज्यों से भी श्रद्धालु यहां आकर अपनी मांगी हुई मुरादें पूरी करते हैं।

इस मौके पर विशेष रूप से मुख्य सेवादार और समाजसेवी बाबा वरिंदर सिंह जी को पंजाब बूथ के ह्यूमन सर्विस सोसाइटी चेयरमैन नियुक्त किया गया। क्योंकि वह लंबे समय से टीम के साथ जुड़कर समाज सेवा के कार्य जैसे रक्तदान शिविर, गरीबों की मदद, जरूरतमंद लड़कियों के विवाह आदि समाज सेवा के कार्य कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में टीम के साथ मिलकर नशे के खिलाफ तथा हर धार्मिक और सामाजिक कार्य में टीम का साथ देंगे। टीम ह्यूमन सर्विस सोसाइटी को उन पर गर्व है। उनके साथ भारी संख्या में युवा मिलकर सेवा निभा रहे हैं।

इस मौके पर विशेष रूप से पंजाब प्रधान जतिंदर शर्मा, चेयरमैन एससी विंग करमजीत लचकाणी, चेयरमैन बाबा वरिंदर सिंह, चेयरमैन कुलदीप चीमा, प्रधान राजेश्वर, प्रधान डॉ. सुशील मसीह, मोहित अटवाल, मेजर सिंह, मलकीत सिंह चौधरी, अजय ठाकुर, मोनू मास्टर, हरनेक सिंह, प्रधान हुसन कुमार, प्रधान जिला सिंह तथा भारी संख्या में संगत मौजूद रही। इस मौके पर गुरु की लाडली फौजें भी मौजूद थीं।