होशियारपुर- प्रिंसिपल हरभजन सिंह स्पोर्टिंग क्लब माहिलपुर के अध्यक्ष कुलवंत सिंह संघा के नेतृत्व में श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर के खेल मैदान में करवाए जा रहे 62वें ऑल इंडिया प्रिंसिपल हरभजन सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन शानदार मुकाबले खेले गए। 
आज अंतरराष्ट्रीय साइकिलिस्ट बलराज सिंह और सूरजभान हांडा मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। उनके साथ कुलवंत सिंह संघा, सतवंत सिंह सत्ती, बलजीत सिंह बैंस, सचिव डा. परमप्रीत सिंह, सेवक सिंह बैंस, तरसेम भा और प्रिंसिपल रुपिंदर जोत सिंह की मौजूदगी में उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय लिया और खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। 
दिन के पहले अकादमी वर्ग के मैच में राउंड ग्लास मोहाली ने एएनएफए चक गुरु को 9-0 के बड़े अंतर से हराया, जिसमें मोहाली टीम के खिलाड़ी विशाल यादव ने चार गोल किए। दूसरे क्लब वर्ग के मैच में आईएफसी फगवाड़ा ने जेसीटी फगवाड़ा को 2-1 के अंतर से हराया। दिन के तीसरे मैच के अवसर पर मुख्य मेहमान सोहन सिंह गिल, परमजीत सिंह ढिल्लों, कुलवीर सिंह, शिविंदरजीत सिंह बैंस थे। 
इसमें एसपी ने शिरकत की और खिलाड़ियों से परिचय लिया। क्लब वर्ग के इस मैच में वाईएफसी माहिलपुर और राउंड ग्लास मोहाली की टीमें निर्धारित समय तक कोई गोल नहीं होने के कारण बराबर रहीं और मैच को बराबरी पर घोषित कर दिया गया।