अंबाला, 16 नवंबर (आर.सिंह):- शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने हरियाणा स्टेट के ऑब्जर्वर और पार्टी के सचिव जनरल बलविंदर सिंह भूंदड़ और हरियाणा राज्य के प्रधान हरकेश सिंह मौहड़ी के साथ सलाह मशवरा करने के बाद हरियाणा राज्य के शिरोमणि अकाली दल के संगठनात्मक ढांचे का ऐलान कर दिया है।

पार्टी के सूबा प्रधान हरकेश सिंह मौहड़ी ने बताया कि आज चंडीगढ़ में पार्टी के मुख्य दफ्तर से जानकारी देते हुए पार्टी के सीनियर उप प्रधान और सचिव डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि हरियाणा में पिछले लंबे समय से जुड़े पार्टी नेताओं को संगठनात्मक ढांचे में शामिल किया गया है। उनके अनुसार अमरजीत सिंह मांगी पूर्व मेंबर एस.जी.पी.सी को हरियाणा स्टेट अकाली दल का संरक्षक बनाया गया है, बलदेव सिंह कैमपुर मेंबर एस.जी.पी.सी को अनुशासन समिति का चेयरमैन, मनजीत सिंह बब्बू और तजिंदरपाल सिंह ढिल्लों कुरुक्षेत्र को अनुशासन समिति का मेंबर नियुक्त किया गया है। बीबी मनजीत कौर मेंबर एस.जी.पी.सी यमुनानगर और गुरदीप सिंह भानोखेड़ी पूर्व मेंबर शिरोमणि कमेटी को हरियाणा स्टेट की कोर कमेटी में शामिल किया गया है जबकि प्रिथीपाल सिंह झब्बर कैथल को सचिव जनरल नियुक्त किया गया है। हरपाल सिंह अहिरवां फतेहाबाद और दविंदर सिंह विरक करनाल को सीनियर उप प्रधान नियुक्त किया गया है। इसी तरह सुखदेव सिंह ननिओला मेंबर हरियाणा गुरुद्वारा कमेटी और सुखविंदर सिंह फतेहाबाद को हरियाणा स्टेट का जनरल सचिव नियुक्त किया गया है।

जिन नेताओं को हरियाणा स्टेट अकाली दल का उप प्रधान बनाया गया है उनमें अजीत सिंह सौंदा, जत्थेदार अमीर सिंह करनाल, बलकार सिंह करनाल, जरनैल सिंह, गुरमीत सिंह पूनिया कैथल, गुरनाम सिंह गुराया कैथल और बलजिंदर सिंह चडियाला के नाम शामिल हैं। जिन नेताओं को हरियाणा स्टेट के संगठनात्मक सचिव नियुक्त किया गया है उनमें प्रताप सिंह सौकड़ा, कुलदीप सिंह चीमा कैथल और हरमनजीत सिंह संधू यमुनानगर के नाम शामिल हैं। श्री अजय नीलोखेड़ी (करनाल) और कुलविंदर सिंह फतेहाबाद को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि सुखजिंदर सिंह मसाना को हरियाणा इकाई का खजांची और जतिंदरपाल सिंह लक्की अंबाला को प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। एडवोकेट अमरजीत सिंह गधौला यमुनानगर को लीगल विंग का प्रधान और एडवोकेट गुरतेज सिंह सेखों को लीगल विंग का जनरल सचिव नियुक्त किया गया है।

 जिन सीनियर नेताओं को वर्किंग कमेटी का मेंबर बनाया गया है उनमें जगसीर सिंह मांगेआणा मेंबर एस.जी.पी.सी, अंग्रेज सिंह खानपुर अंबाला, मास्टर महिंदर सिंह अंबाला, जगतार सिंह बड़ौला, अमरीक सिंह मेहरा कुरुक्षेत्र, करनैल सिंह सियाणा सैदां कुरुक्षेत्र, गमदूर सिंह झरौली, सुखवंत सिंह कलसाणी, बलबीर सिंह समाणी, परमजीत सिंह बरटौली कुरुक्षेत्र, मेवा सिंह सलपाणी कलां, गुरदीप सिंह महमूदपुर कैथल, प्रीतम सिंह ढिल्लों कैथल, जसविंदर सिंह फरीदाबाद, हरप्रीत सिंह संधू गुड़गांवा, महिंदर सिंह चावला रोहतक, बीबी अमरजीत कौर बाड़ा मेंबर एस.जी.पी.सी फतेहाबाद, हरदलजीत सिंह फतेहाबाद, बलदेव सिंह मीरांबदी रतिया, अवतार सिंह टोहाणा, सुखजीत सिंह हिसार, प्रदीप सिंह हिसार, हरजीत सिंह रतिया, परमजीत सिंह गोगी यमुनानगर, इंदरजीत सिंह ढिल्लों यमुनानगर, जरनैल सिंह ध्याणा यमुनानगर, मलविंदर सिंह बेदी पंचकूला और लखविंदर सिंह सदाना पंचकूला के नाम शामिल हैं।