होशियारपुर (दलजीत अजनोहा):- आज यहां अलायंस क्लब होशियारपुर ग्रेटर द्वारा राष्ट्रीय लीगल सर्विस दिवस के अवसर पर स्थानीय रयात बाहरा यूनिवर्सिटी के लॉ-डिपार्टमेंट में एक गोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर अलायंस क्लब इंटरनेशनल के वाइस प्रेसिडेंट एैली. अशोक पुरी और विभाग की एचओडी डॉ. प्रियंका पुरी विशेष रूप से उपस्थित हुए। आज की इस विचार-चर्चा का संचालन मिस सपना रानी और मिस ललिता ने किया। इस कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चेयरमैन एैली. अजय शारदा और मिस अनुप्रीत कौर संधू थे।
राष्ट्रीय लीगल सर्विस दिवस की विचार-चर्चा शुरू होने के बाद बी.ए.एल.एल.बी. के सातवें, तीसरे और पहले सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ इसमें भाग लिया। आज की यह विचार-चर्चा तर्क-वितर्क या भाषण न होकर एक सार्थक गोष्ठी साबित हुई। इस अवसर पर एचओडी डॉ. प्रियंका पुरी ने विचार-चर्चा में भाग लेने वाले लॉ-डिपार्टमेंट के विद्यार्थियों और अलायंस क्लब इंटरनेशनल को इस सार्थक विषय पर चर्चा आयोजित करने के लिए मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि विभाग के पाठ्यक्रम की पढ़ाई के साथ इस प्रकार की विचार-चर्चा समाज और विभाग के लिए सार्थक साबित होती है।
इस अवसर पर एैली. अशोक पुरी ने समाज में कानूनी प्रक्रिया के तंत्र के बारे में बात करते हुए बताया कि विद्यार्थियों में सामाजिक ज्ञान का विकास होना न्यायपालिका के स्वर्णिम युग के आगमन का प्रतीक साबित होगा।
इस अवसर पर सातवें सेमेस्टर की काजल, जतिन सेठी, राघव, समायरा और रुपिंदर कौर के साथ तीसरे सेमेस्टर के रवि किशन और पहले सेमेस्टर की आशिमा, राहुल गुप्ता और मनदीप सिंह को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद अलायंस क्लब होशियारपुर ग्रेटर द्वारा विभाग की अध्यापिकाओं सपना रानी, अनुप्रीत कौर संधू और ललिता तथा एचओडी डॉ. प्रियंका पुरी को सम्मानित किया गया।
