हरोली/ऊना, 12 अक्तूबर (राजवीर चोपड़ा):- श्री ज्ञान चंद दिवाली जी यूनाइटेड किंगडम (यूके) से तप अस्थान श्री खुरालगढ़ साहिब में माथा टेकने पहुंचे। इस दौरान तप अस्थान श्री खुरालगढ़ साहिब में चल रही कार सेवा के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर बाबा केवल सिंह जी ने ज्ञान चंद दिवाली जी के साथ चर्चा की। साथ ही श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित कार्यक्रमों की रूपरेखा के संबंध में भी विचार-विमर्श हुआ।

ज्ञान चंद दिवाली जी ने कहा कि तप अस्थान में चल रही कार सेवा के लिए विदेशों में रहने वाली संगतों से मिलकर सहयोग की अपील की जाएगी, ताकि गुरु घर की कार सेवा का कार्य और तेजी से आगे बढ़ सके। उन्होंने कहा कि गुरु घर की कार सेवा के लिए विदेशों में संगतों तक संदेश पहुंचाने के लिए वह हर समय तैयार हैं और संगतों को गुरु घर से जोड़ने का प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो पोस्ट करके भी संगतों तक संदेश पहुंचाया गया। बाबा केवल सिंह जी ने ज्ञान चंद दिवाली जी को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर बाबा केवल सिंह, बाबा नरेश सिंह और बाबा सुखदेव सिंह उपस्थित थे।