माजरी (साहिबजादा अजीत सिंह नगर), 17 नवंबर 2026:- पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित तैयार करवाई गई 30 मिनट की विशेष डॉक्यूमेंट्री फिल्म माजरी ब्लॉक के गांव रसूलपुर, सैनी माजरा और रतवाड़ा में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से दिखाई गई।
उपमंडल मजिस्ट्रेट, खरड़ श्री गुरमीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास जी महाराज के जीवन, शिक्षाओं और समाज को दिए गए महान संदेश से लोगों को परिचित करवाने के लिए यह विशेष पहल की जा रही है। इस डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से संगत को गुरु जी के जीवन, बाणी तथा समानता, आपसी भाईचारे और मानवता की सेवा के संदेश के बारे में जानकारी दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य गुरु जी की शिक्षाओं को गांव स्तर तक पहुंचाना और युवा पीढ़ी को उनके महान विचारों से जोड़ना है। उन्होंने गांववासियों से अपील की कि वे ऐसे प्रयासों में बढ़-चढ़कर भाग लें और श्री गुरु रविदास जी महाराज की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाएं।
