पटियाला (मनप्रीत सिंह):- पंजाब सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक करने, संविधान दिवस तथा साहिब कांशीराम जी के जीवन और संघर्षों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से डॉ. अंबेडकर स्टूडेंट फ्रंट ऑफ इंडिया (डासफी) द्वारा अध्यक्ष प्रीत कांशि के नेतृत्व में फैक्ट्री एरिया स्थित श्री गुरु रविदास बेगमपुरा धाम से निकाली गई दो दिवसीय सामाजिक परिवर्तन साइकिल यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। शहर के विभिन्न इलाकों और गांवों के लोगों ने इस यात्रा को भरपूर समर्थन और सम्मान दिया।
यह साइकिल यात्रा वापस श्री गुरु रविदास बेगमपुरा धाम, फैक्ट्री एरिया में पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के शांतिपूर्ण और सफल आयोजन पर डासफी अध्यक्ष प्रीत कांशि, श्री गुरु रविदास टाइगर फोर्स पंजाब के अध्यक्ष दर्शन कटारिया, जसपाल सिंह, केसर सिंह, अशोक कुमार, जरनैल सिंह सवाजपुर, एडवोकेट जसप्रीत कौर और कुशविंदर कल्याण सहित अन्य नेताओं ने श्री गुरु रविदास जी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर नेताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि डासफी द्वारा आयोजित दो दिवसीय साइकिल यात्रा की सफलता में विभिन्न संगठनों के नेताओं और सदस्यों की मेहनत तथा संघर्ष का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि समाज को जागरूक करने और अज्ञानता के अंधकार को दूर करने के लिए संगठन के प्रयास लगातार जारी रहेंगे।
इस मौके पर रणधीर सिंह, श्वेता कांशि, लखविंदर कौर, सिमरन थेड़ी, मोती लाल, राम रविदासिया, राजवीर सिंह भवानीगढ़, गुरविंदर सिंह, गगनदीप सिंह, बलविंदर सिंह, धन्ना सिंह, गुलाब सिंह और सतविंदर सिंह काला सहित विभिन्न संगठनों के नेता उपस्थित थे।
