नवांशहर (देस राज बाली):- गांव राणेवाल के प्रसिद्ध गीतकार बिल्ला इटली राणेवाल द्वारा लिखे गए और गुरबख्श शौंकी की सुरीली आवाज में गाए गए गीत ‘हर जन्म ’च पुत्तर’ तथा रणजीत मनी द्वारा गाए गए गीत ‘पंजाब’ को श्रोताओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

बिल्ला इटली ने बताया कि उक्त गीत उन बेटों और माता-पिता को समर्पित है, जो अपने परिवारों से दूर पंजाब छोड़कर रोजी-रोटी कमाने के लिए विदेश चले गए हैं। वे केवल फोन और वीडियो कॉल के माध्यम से ही अपनों से मिल पाते हैं और वर्षों तक घर नहीं आ पाते।

ऐसे बेटे अपने माता-पिता से बिछड़ने का दर्द बयां करते हुए कहते हैं कि वे हर जन्म में इन्हीं माता-पिता के बेटे बनना चाहते हैं।

उन्होंने बताया कि ‘पंजाब’ गीत भी पंजाब के मौजूदा हालात को बयां करता है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में लोक गायक पम्मा डुमेवालिया की सुरीली आवाज में गाया गया गीत ‘सलामां’ भी श्रोताओं को सुनने को मिलेगा।