रतिया, 9 फरवरी:- प्रदेश सरकार के आदेशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए लगाए जा रहे समाधान शिविर जनता के लिए एक सशक्त और भरोसेमंद माध्यम बन रहे हैं।एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने सोमवार को उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर में लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए। 
समाधान शिविर में प्रार्थी भोला सिंह ने फैमिली आईडी में गलत तरीके से चढ़ाये प्लॉट को हटवाने बारे, बलजीत सिंह सहनाल ने फैमिली आईडी में आय सही करवाने बारे, प्रार्थी सतपाल मंगला ने मॉडल टाउन रतिया की सिवरेज की समस्या का स्थाई समाधान करने बारे, मनजीत सिंह ने गली ऊंचा करने तथा साथ लगते घरो में बरसात का पानी निकासी करने बारे, रिंकू ने गलत बिजली बिल बारे, विद्या रानी ने विकलांग पेंशन और नायब खांन ने गली रूकावट हेतु अपनी समस्याएं रखी। 
इस अवसर पर एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन से भी अपील करते हुए कहा कि वे इन शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत करें। समाधान शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित निपटारे का प्रभावी माध्यम हैं, इसलिए अधिकारी संवेदनशीलता के साथ प्रत्येक शिकायत पर कार्रवाई करें।