हरियाणा/ हिसार:- श्री नव दुर्गा मित्र मंडल बरवाला के तत्वावधान में वार्ड नं. 2 जावा मोहल्ला बरवाला में मां भगवती का 13 वां विशाल जागरण का आयोजन किया गया। मां की ज्योत ज्वाला जी से लायी गई। मंडल के प्रधान मनोज अनेजा और एडवोकेट सचिन मेहता ने बताया कि इस जागरण में एडवोकेट नमन गोयल ने गणेश पूजन किया और ज्योत प्रचंड युवा भाजपा नेता राहुल चोपड़ा ने किया तथा कंजक पूजन प्रमुख समाजसेवी मुकेश मित्तल ने किया।
माता की चुन्नी युवा समाजसेवी आयुष शर्मा द्वारा अर्पण की गई और माता की आरती पार्षद दिनेश बजाज द्वारा करवाई गई। मंच संचालन पार्षद राजा मेहता ने बड़ी बेखुबी से किया। इस जागरण में दिल्ली से आई भजन कलाकारा आयुषी राज और हिसार से सोनम मल्होत्रा तथा बरवाला से बाल भजन कलाकार चेतन भुटानी व उकलाना से शेखर शर्मा ने अपनी -अपनी मधुर आवाज से धार्मिक भजनों का गुणगान किया।
इन भजनों पर श्री नवदुर्गा मित्र मंडल के पदाधिकारी, सदस्यगण और श्रद्धालुओं ने झूम झूम कर अपनी अपनी हाजिरी लगाई। कथावाचक हंसराज ने तारा रानी की कथा का गुणगान किया। इससे पूर्व भंडारा चलाया गया और इस भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर मंडल के पदाधिकारी प्रधान मनोज अनेजा, प्रवीण मिड्डा, नरेंद्र चावला, ललित सरदाना, अनु मदान, पंकज चोपड़ा, भरत असीजा, माधव मदान, जॉनी इंसा, सुनील अनेजा, शुभम मदान, सचिन मेहता, राजेंद्र मुंजाल, संजय परुथी, कालू मिड्डा, नवीन काठपाल, विकास सेतिया, किशोरी चावला, अमित अनेजा, सुरेन्द्र चावला, मा. मनोहर लाल रहेजा आदि मौजूद रहे।
श्री नवदुर्गा मित्र मंडल बरवाला ने वार्ड नं 2 बरवाला में करवाया मां भगवती का 13 वां विशाल जागरण ज्वाला जी से लाए मां की ज्योत
