लुधियाना: श्री गुरु रविदास यूथ क्लब इआली खुर्द और मीम भीम खालसा संगठन व श्री गुरु रविदास फेडरेशन पंजाब के सहयोग से फौजी चमकौर सिंह भंगू का सम्मान किया गया। मीम भीम खालसा संगठन के राज्य प्रधान हरदेव सिंह बोपाराय ने बताया कि फौजी चमकौर सिंह भंगू ने जहां सेना में देश के प्रति अपनी सेवाएं निभाई हैं, वहीं उन्होंने अपने गांव इआली खुर्द के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भी अनेक सेवाएं दी हैं।
फौजी चमकौर सिंह भंगू ने बताया कि सरकारी स्कूल में पढ़ रहे बच्चों के प्रति उनका बहुत लगाव है और वह उनकी भलाई के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। सम्मान समारोह में विशेष रूप से पहुंचे मास्टर सुरिंदर सिंह गिल, प्रताप सिंह वाला ने कहा कि जो व्यक्ति दबे-कुचले और जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए आगे आता है, हमारा भी फर्ज बनता है कि हम उसे उचित मान-सम्मान दें। 
उन्होंने मीम भीम खालसा संगठन के राज्य प्रधान हरदेव सिंह बोपाराय की सराहना करते हुए कहा कि वे हर वर्ग के साथ खड़े रहने वाले व्यक्ति हैं और हमें उनसे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।