गढ़शंकर (हरि कृष्ण गंगड़):- श्री गुरु रविदास महाराज जी के चरणछोह गंगा तप स्थान से 650 वर्ष के उपलक्ष्य में शोभायात्रा आरंभ की गई। यह शोभायात्रा विभिन्न गांवों और शहरों से होती हुई तहसील गढ़शंकर पहुंची। इसके आगमन पर दलजीत सिंह बैस और राज कुमार पाहलेवाल ने समुंदड़ा, गढ़शंकर शहर तथा बिलड़ों में शोभायात्रा का स्वागत किया।

शोभायात्रा के साथ आए वक्ताओं ने श्री गुरु रविदास महाराज जी के जीवन और शिक्षाओं के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। गुरुद्वारा भाई तिलकू जी, गढ़शंकर में सेवादारों और हेड ग्रंथी बाबा कुलविंदर सिंह ने आए संत-महापुरुषों को सिरोपे देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर संत सतविंदर गिरी, सतनाम सिंह बेदी (गुरु नानक देव जी की 19वीं पीढ़ी), संत सुखविंदर दास जालंधर वाले, प्रोफेसर देविंदर शर्मा, बाबा जसवीर सिंह मेहिंदपुर, दलजीत सिंह बैस खुर्दां, समाजसेवी सोम नाथ टकला, रणजीत सिंह, विक्रांत अग्निहोत्री गढ़शंकर, परमजीत रत्तेवाल, राणा, राज कुमार पाहलेवाल, रमन कुमार, आगम सिंह बिलड़ों सहित अन्य लोग मौजूद रहे।