गढ़शंकर, 03 अक्तूबर (हरी कृष्ण गंगड़):- पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से शिवालिक सोशल वेलफेयर सोसायटी गढ़शंकर की ओर से क्षेत्र के गांव सूजों में ग्राम पंचायत को विभिन्न प्रकार के फलदार और छायादार करीब 150 पौधे दिए गए।
इस अवसर पर सोसायटी के सदस्यों ने कहा कि आज के समय में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि उनकी सोसायटी की ओर से पिछले कई वर्षों से पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है और विभिन्न गांवों में पौधे वितरित किए जा रहे हैं।
सरपंच और गांववासियों ने सोसायटी के इस प्रयास की सराहना की और विश्वास दिलाया कि इन पौधों की उचित देखभाल की जाएगी, ताकि गांव को हरा-भरा बनाया जा सके। इस अवसर पर पंचायत की ओर से सोसायटी का धन्यवाद भी किया गया। इस मौके पर तरनजीत सिंह, सुरिंदर कौर, जसविंदर कौर, धर्मजीत सिंह राजा, डॉ. लखविंदर सिंह लक्की, जसप्रीत सिंह, जसविंदर सिंह सहित अन्य गांववासी भी उपस्थित थे।
