हांसी: शहीद भगत सिंह संगठन समिति द्वारा समिति के प्रधान सरदार इलावादी के नेतृत्व में शहीद भगत सिंह पार्क में परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा का शहीदी दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने कैप्टन विक्रम बत्रा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा "कैप्टन विक्रम बत्रा अमर रहें" के गगनभेदी नारों से वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
समिति के प्रधान सरदार इलावादी ने कहा कि 7 जुलाई 1999 को कारगिल युद्ध के दौरान कैप्टन विक्रम बत्रा ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया था। उन्होंने मात्र 24 वर्ष की आयु में देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए और अदम्य साहस, वीरता तथा देशभक्ति की मिसाल कायम की। उनका बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
किशोरी लाल नागपाल ने कहा कि कैप्टन विक्रम बत्रा को वर्ष 1998 में लेफ्टिनेंट के रूप में जम्मू-कश्मीर में नियुक्त किया गया था, जहां उन्होंने आतंकवाद के विरुद्ध अनेक सफल अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सुभाष महता ने कहा कि कैप्टन विक्रम बत्रा जैसे वीर सपूतों की जीवनी को विद्यालयों के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए, ताकि नई पीढ़ी उनके त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा ले सके।
इस अवसर पर सन्नी नायक, हमेश खुराना, कंवल किशोर शास्त्री, सुभाष महता, विजय पाल शास्त्री, ओमप्रकाश मुंजाल, अजय भारद्वाज, अशोक नांगरू, किशोरी लाल नागपाल, जिले सिंह धूपिया, आशु, संजय इलावादी, संचित मलिक, राहुल, रोहित, हंसराज खेत्रपाल, प्रशांत राजपाल, सोनू खट्टर, चिराग सहित समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
शहीद भगत सिंह संगठन समिति ने श्रद्धापूर्वक मनाया कैप्टन विक्रम बत्रा का शहीदी दिवस
