हरोली/ऊना, 27 अक्टूबर (राजवीर चोपड़ा):- पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांगड़ में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) विशेष शिविर का समापन समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत कांगड़ के प्रधान विनोद कुमार बिट्टू ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

बिट्टू ने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए एनएसएस के महत्व, जीवन में अनुशासन की भूमिका तथा नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, अनुशासित जीवन अपनाने तथा समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों में सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलजीत, कार्यक्रम अधिकारी संदीप कुमार व गुरप्रीत कौर और स्टाफ के अन्य सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथि विनोद कुमार बिट्टू को सम्मानित किया गया। शिविर में भाग लेने वाले 27 एनएसएस स्वयंसेवियों ने भी समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

सात दिवसीय विशेष शिविर के दौरान स्वयंसेवियों को समाज सेवा, अनुशासन, स्वच्छता, नशा मुक्ति और सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करने पर विशेष बल दिया गया।

कार्यक्रम में सुरेश कुमार सिमर, कमलजीत, विनोद कुमार, पूनम देवी, रितेश, दमन, जैसमीन, प्रत्यक्ष, राजवीर, मानवी, ध्रुव, नवीन कुमार, रविश कुमार, सर्वजीत सिंह, संदीप कुमार, संजीव कुमार, मदन लाल, अरविंद कुमार, जनक राज, अरुण कुमार, सरिता रानी, बिंदिया शर्मा, गुरप्रीत कौर, पूनम बाला, संतोष कुमारी, रीटा कौशल, वंदना कुमारी, कुसुम लता, अक्षुनी कुमार, लेख राज और नीलम कुमारी उपस्थित रहे।