हरोली/ऊना, 4 जुलाई (राजवीर चोपड़ा):- फगवाड़ा के चाहल नगर निवासी श्री काला राम के सुपुत्र संजीव कुमार ने तप स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब में चल रही कार सेवा के लिए 11,000 रुपये की सेवा भेंट की।
इस अवसर पर संजीव कुमार ने तप स्थान पर जारी कार सेवा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं समाजहित के कार्यों में प्रत्येक श्रद्धालु को अपनी सामर्थ्य के अनुसार योगदान देना चाहिए। उन्होंने भविष्य में भी बढ़-चढ़कर सेवा करने का संकल्प व्यक्त किया।
इस दौरान बाबा नरेश सिंह जी ने संजीव कुमार एवं उनके परिवार को गुरु घर की बख्शिश स्वरूप सिरोपाओ तथा सम्मान चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उपस्थित संगत ने भी उनकी सेवा भावना की प्रशंसा करते हुए इसे अन्य लोगों के लिए प्रेरणादायक बताया।
संजीव कुमार फगवाड़ा ने तप स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब की कार सेवा के लिए 11 हजार रुपये की सेवा भेंट की
