अंबाला, 4 जून: श्री सनातन धर्म सभा (रजि.) अंबाला छावनी के प्रेस सचिव राकेश गुप्ता ने एक बयान जारी कर बताया है कि सभा अपना 90वां वार्षिक उत्सव 6.6.2026 से 14.6.2026 तक श्री सनातन धर्म मंदिर में मना रही है।
इस अवसर पर 108 कलशों वाली कलश यात्रा 6.6.2026 को शाम 5:00 बजे मंदिर के प्रांगण से शुरू होगी। 7.6.2026 से 14.6.2026 तक देवी महा पुराण कथा शाम 5:00 बजे से 8:00 बजे तक होगी। साध्वी श्रीमती भद्रा भारती अपने प्रवचनों के माध्यम से अमृत वर्षा करेंगी।
सभा के प्रधान प्रमोद गर्ग और महासचिव सुधीर बिंदल ने बताया कि देवी महा पुराण कथा पहली बार मंदिर के प्रांगण में आयोजित की जा रही है। रोजाना सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक विद्वान पंडितों द्वारा पूजा की जाएगी। निवासियों से भारी संख्या में कथा में शामिल होने का अनुरोध किया गया है।