पटियाला:- डेयरी यूनियन पटियाला की एक आपातकालीन बैठक हुई। इसमें ए.डी.सी. साहिब पटियाला को तूड़ी (गेहूं के भूसे) के बढ़ते दामों के बारे में बताया गया और उनसे तूड़ी को फैक्ट्रियों में ईंधन के रूप में इस्तेमाल करने पर रोक लगाने का अनुरोध किया गया, ताकि डेयरी किसानों को तूड़ी के दामों में राहत मिल सके।
हम पटियाला डेयरी यूनियन की ओर से पंजाब सरकार और प्रशासन से अनुरोध करते हैं कि यदि हमारी इन मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो डेयरी का धंधा बंद हो जाएगा। इस मौके पर दिए गए मांग पत्र में मांग की गई कि तूड़ी का रेट 400 से 500 रुपये तक किया जाए और बाजारों में जो नकली दूध, दही, पनीर आदि बिक रहा है, उस पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।
इस अवसर पर कृपाल सिंह (प्रधान), पाला राम, दविंदर सिंह, लखवीर सिंह, अवतार सिंह, तरनजीत सिंह, जगीर सिंह, धनविंदर सिंह ढींडसा आदि उपस्थित थे।
तूड़ी गेहूं का भूसा के बढ़ते दामों ने डेयरी किसानों की कमर तोड़ी यूनियन द्वारा प्रशासन को सख्त चेतावनी
