रतिया, 21 नवंबर (एडवोकेट गुरप्रीत मंडेर):- बाबा नामदेव बिरादरी सभा रतिया की ओर से संत शिरोमणि भगत बाबा नामदेव जी महाराज का 756वां प्रकाश दिवस श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर सभा की ओर से श्री अखंड पाठ साहिब का आयोजन किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के श्रद्धालु और गणमान्य व्यक्ति शामिल होकर गुरु चरणों में अपनी हाजिरी लगा रहे हैं।

सभा के अध्यक्ष हरदेव सिंह पटवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के तहत रविवार, 22 नवंबर 2026 को प्रातः 10:15 बजे भोग डाला जाएगा। इसके पश्चात गुरु का अटूट लंगर वितरित किया जाएगा। संगत के लिए लंगर की विशेष व्यवस्था की गई है।

उन्होंने कहा कि बाबा नामदेव जी महाराज ने अपने जीवन के माध्यम से समाज को प्रेम, समानता, भाईचारे, भक्ति और मानवता की सेवा का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को आपसी सद्भाव और सामाजिक एकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।

इस अवसर पर सभा के कोषाध्यक्ष एवं पार्षद प्रतिनिधि करनैल सिंह सागू, सचिव हरि सिंह, संत शिरोमणि नामदेव सभा फतेहाबाद के जिला अध्यक्ष शर्मा चंद लाली, राम सिंह जी, महेंद्र सिंह करीर सहित समाज के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।

हरदेव सिंह पटवारी ने समस्त नामदेव समाज और धर्मप्रेमी संगत से अपील की कि वे अपने परिवार सहित इस धार्मिक आयोजन में पहुंचकर बाबा नामदेव जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करें।