रतिया, 12 सितंबर:- श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाशोत्सव के मौके पर शहर के पुराना बाजार स्थित गुरूद्वारा श्री गुरू ग्रंथ साहिब में धार्मिक समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर श्री अखंड पाठ साहिब जी के पाठ का भोग डाला गया व इसके पश्चात भाई अकाल सिंह के रागी जत्थे ने रसभिन्ने शब्द कीर्तन से जोड़कर निहाल किया।
वहीं भाई जसवीर सिंह के ढाड़ी जत्थे ने संगत को गुरु इतिहास से जोड़कर निहाल किया। इस दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब साहिब जी की हजूरी में बड़ी संख्या में संगत नतमस्तक हुई। इस कार्यक्रम मौके हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य इकबाल सिंह खोखर, काका सिंह लधुवास, गुरमेल सिंह सहनाल सहित शामिल हुए।
वहीं कार्यक्रम की जानकारी देते हुए गुरद्वारा प्रबंधक दलजीत सिंह पीप्पलथा ने बताया कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाशोत्सव मौके हर वर्ष की धार्मिक समारोह आयोजित किया गया। इस मौके धार्मिक दीवान सजाए गए व संगत ने समारोह में बढ़ चढ़कर शामिल होकर हाजिरी लगवाई।
इस मौके पर जसवंत सिंह, अंग्रेज सिंह, रूपेश सिंह, मनजीत सिंह, जज सिंह, जरनैल सिंह, चरणजीत सिंह, हैप्पी सिंह सेठी, राज सिंह, मनविंद्र सिंह, हरप्रीत सिंह सहित मौजूद रहे।
श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाशोत्सव मौके धार्मिक समारोह आयोजित
