रतिया, 7 अप्रैल:- करनाल के करण स्टेडियम में आयोजित 15 वी हरियाणा स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रतिया के श्री गुमटसर अकादमी के गुरनूर गिन्नी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। चैंपियनशिप में जिला के कुल 3 खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया। विजेता खिलाड़ी गुरनूर का अकैडमी पहुँचने पर भव्य स्वागत किया गया।
गुमटसर अकैडमी के निदेशक और कोच हरदीप सिंह बोला ने बताया कि 15 वी हरियाणा स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गुरनूर ने 5 किलोमीटर रेस वॉक में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। उन्होंने बताया कि इसके साथ साथ अकैडमी की दूसरी खिलाड़ी खुशदीप कौर ने भी इसी प्रतियोगिता में भाग लेते हुए चौथा स्थान हासिल किया।
अब ये दोनों खिलाड़ी 24 अप्रैल से बैंगलोर में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे। हरदीप सिंह ने इसके साथ ही दोनों खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। अकैडमी की महिला कोच छिंदरपाल कौर ने इससे ज़्यादा मेहनत करके इससे भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की। अकैडमी के अन्य खिलाड़ियों और सदस्यों ने भी दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं।
