रतिया, 27 अगस्त- सिख इतिहास के प्रति बच्चों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 30 अगस्त को सिख सेवा सोसायटी द्वारा गुरुद्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब पुराना बाजार रतिया में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी भाग लेंगे। इस संबंध में गुरुद्वारा साहिब पुराना बाजार में एक बैठक आयोजित की गई और कार्यक्रम पर चर्चा की गई।
इस बारे में जानकारी देते हुए सोसायटी के सदस्य रणजीत सिंह बिट्टू और हैप्पी सिंह सेठी ने बताया कि बच्चों को सिख इतिहास के प्रति जागरूक करने के लिए रतिया में पहली बार सिख इतिहास पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र के स्कूली बच्चे भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम श्री गुरु ग्रंथ साहिब महाराज जी के संपूर्णता दिवस के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों के अलावा अन्य प्रतिभागी टीमों को भी सम्मानित और प्रोत्साहित किया जाएगा। इस अवसर पर गुरूद्वारा मैनेजर दलजीत सिंह, भाई त्रिलोक सिंह, एडवोकेट हरजीवन सिंह सिद्धू, हरनेक सिंह संधू, जसवंत सिंह, कमलजीत सिंह मान, जशनदीप सिंह, पूर्ण सिंह सहित सेवादार उपस्थित थे।
सिख सेवा सोसायटी द्वारा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 30 को प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा सम्मानित
