रतिया, 16 अक्टूबर (एडवोकेट गुरप्रीत सिंह मंडेर):- पंजाबी गीतकार बलदेव बरेटा का लिखा नया पंजाबी गीत ‘करुए दा व्रत’ करवा चौथ से पहले रिलीज किया जाएगा। गीत में प्रेम-प्यार, सभ्याचार और प्रेमी-प्रेमिका की आपसी नोंक-झोंक के साथ आधुनिक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। गीत को महिला गायिका ने मधुर आवाज में गाया है।
इससे पहले गायक शाम शर्मीला और गायिका के. कौर की आवाज में बलदेव बरेटा का लिखा गीत ‘मेला चमकीले दा’ दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस गीत को 5 लाख 60 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।
बलदेव बरेटा के लिखे गीतों को रूबल रतिया, अली के वाला शर्मीला, गायिका के. कौर, सोनम सिद्धू, देसा रतिया, जगसीर खुशदिल, बेबी मोना, तेजा चौहान, राजेश मोंगा और जग्गी खान सहित पंजाब के कई गायकों ने गाया है। उनके प्रमुख गीतों में ‘फोन ते चंदरी रो पेंदी है’, ‘चिट्ठा’, ‘कार्ड’, ‘चिट्ठे दा केस’, ‘अमली’, ‘दाज दी बलि’ और ‘बस बुढलाडे वाली’ शामिल हैं।
