रतिया, 24 अक्टूबर (एडवोकेट गुरप्रीत सिंह मंडेर):- चौथे पातशाह श्री गुरु रामदास साहिब महाराज जी के प्रकाश पर्व को लेकर श्री गुरु रामदास सेवा सोसायटी द्वारा तैयारियां जोरों पर की जा रही हैं। इस संबंध में 25 अक्टूबर को गुरुद्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब, पुराना बाजार, रतिया में श्री अखंड पाठ साहिब का प्रकाश किया जाएगा।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सोसायटी के सचिव हैप्पी सिंह सेठी ने बताया कि चौथे पातशाह श्री गुरु रामदास साहिब महाराज जी का प्रकाशोत्सव सोसायटी द्वारा संगत के सहयोग से हर वर्ष गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि 25 अक्टूबर को श्री अखंड पाठ साहिब का प्रकाश किया जाएगा तथा 27 अक्टूबर को पाठ का भोग डाला जाएगा। इसके पश्चात गुरुद्वारा साहिब में धार्मिक दीवान सजाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि प्रकाश पर्व को लेकर गुरुद्वारा साहिब में तैयारियां उत्साहपूर्वक की जा रही हैं। उन्होंने संगत से अपील की कि वे इस पावन धार्मिक समारोह में बढ़-चढ़कर शामिल होकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करें।

इस अवसर पर सोसायटी के प्रधान जगसीर सिंह, बंटी मोंगा, चरणजीत सिंह, सर्वजीत सिंह, बलविंद्र सिंह, गुरविंद्र सिंह, सुखबीर सिंह, जज सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।