रतिया/फतेहाबाद, 1 मार्च:- उपमंडल रतिया के गांव लाली खिलाड़ी उर्मिला  का स्वर्ण पदक जितने पर गांव में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया मीरुत (उत्तर प्रदेश) में आयोजित पैरा सीटिंग वॉलीबॉल नेशनल चैंपियनशिप में हरियाणा की महिला टीम ने अपने अदम्य साहस और बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (Gold Medal) पर कब्जा किया है। टीम की इस ऐतिहासिक जीत से पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है।
टीम की वरिष्ठ खिलाड़ी उर्मिला (निवासी गांव लाली) ने जीत की जानकारी साझा करते हुए बताया कि प्रतियोगिता के दौरान हरियाणा की टीम ने शानदार तालमेल दिखाया। फाइनल मुकाबले में टीम ने विपक्षी टीम को धूल चटाते हुए राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया। उर्मिला ने बताया कि यह जीत टीम की कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प का परिणाम है।
फतेहाबाद के जिला सलाहकार शर्मा चंद लाली ने खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने विशेष रूप से गांव लाली की खिलाड़ी उर्मिला और पूरी टीम के जज्बे को सलाम किया। शर्मा चंद लाली ने अपने बधाई संदेश में कहा: "हमारी बेटियों ने यह साबित कर दिया है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो कोई भी बाधा आपको शिखर तक पहुँचने से नहीं रोक सकती। पैरा खिलाड़ियों की यह जीत समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है।"
इस जीत के बाद टीम के खिलाड़ियों का उनके पैतृक गांवों में जोरदार स्वागत करने की तैयारियां की जा रही हैं।
 उर्मिला के घर परिवार ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर कि उस मौके पर गांव की सरपंच नीलम रानी, मदन लाल पूर्व सरपंच, सतपाल कुमार पंच, सतनाम सिंह पंच, सोनु कंबोज, डॉक्टर दर्शन लाल, अनिल कुमार, कृष्ण कुमार, बलराज सिंह, अशोक कुमार, राम सिंह लाला, लक्ष्य बट्टू, बजे सिंह पूर्व पंच आदि ने पूरी टीम को बधाई दी।