हरोली/ऊना, 11 अप्रैल (राजवीर चोपड़ा):- तप स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब में बैसाखी समागम और डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर सरपंच अवतार सिंह मझारी द्वारा राशन की सेवा भेंट की गई।
इस अवसर पर उन्होंने गुरु घर के लिए 5 टिन देसी तेल, 50 किलोग्राम चीनी, 30 किलोग्राम बेसन और 30 किलोग्राम दाल अर्पित की। सरपंच अवतार सिंह मझारी समय-समय पर गुरु घर की विभिन्न सेवा गतिविधियों में अपना योगदान देते रहते हैं।
इस सेवा के लिए गुरु घर की प्रबंधक कमेटी की ओर से कैशियर हरभजन सिंह और बाबा नरेश सिंह जी ने उन्हें गुरु घर की ओर से सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया।