खरड़:- मोहाली डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट्स एसोसिएशन (एमडीसीए) के अध्यक्ष श्री अमरदीप सिंह और महासचिव श्री विक्रम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में सनेटा केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. बलजीत सनेटा और सदस्यों ने रोष प्रदर्शन किया। इस अवसर पर उन्होंने अपनी मांगों के पक्ष में नारेबाजी की। उन्होंने मांग की कि दवाओं की अवैध और अनियमित ऑनलाइन बिक्री को तुरंत बंद किया जाए। 
सही और प्रमाणित पर्ची (प्रिस्क्रिप्शन) के बिना दवाओं की बिक्री और होम डिलीवरी बंद हो। ऑनलाइन मेडिसिन प्लेटफॉर्मों द्वारा बहुत अधिक छूट (डिस्काउंट) देने की नीति, जो छोटे और लाइसेंस प्राप्त केमिस्टों को बुरी तरह प्रभावित कर रही है, पर प्रतिबंध लगाया जाए।
उन्होंने GSR 817(E) और GSR 220(E) को भी तुरंत वापस लेने की मांग की है, जिनका कथित तौर पर विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्मों और क्विक-कॉमर्स ऑपरेटरों द्वारा दवाओं की अनियंत्रित आपूर्ति के लिए दुरुपयोग किया जा रहा है।
इस अवसर पर सचिव डॉ. गुरध्यान सिंह, डॉ. दीप, डॉ. कामरान, डॉ. शराफत अली, डॉ. राम लाल गोयल, डॉ. अमरजीत, डॉ. सरबजीत सिंह, डॉ. हरीश बंगा, डॉ. इमरान सैयद सनेटा, डॉ. यासीन मलिक, डॉ. खुशी राम आदि भी उपस्थित थे।