चंडीगढ़ (जगमीत घुम्मन):- ओएसिस ग्रुप ने अपने ब्रांड ‘आगाज’ की शुरुआत की है। ग्रुप के चेयरमैन दीप मल्होत्रा ने कहा, “आगाज की नींव मजबूत भारतीय मूल्यों पर टिकी है। हमारा मानना है कि इसकी बढ़ती लोकप्रियता का मुख्य आधार अपनी जड़ों से जुड़ी इसकी प्रामाणिकता और इसकी पहचान के पीछे की सोच है। हमारा विजन एक ऐसा ब्रांड तैयार करना है, जो भारतीय कला और हस्तशिल्प का उत्सव मनाने के साथ-साथ आधुनिक सोच रखने वाले लोगों से भी जुड़ सके। चंडीगढ़ जैसे विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान वाले शहर में आगाज की शुरुआत करना इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

ग्रुप के निदेशक गौरव मल्होत्रा और गौतम मल्होत्रा ने कहा, “मेक इन इंडिया की भावना हमारे देश की प्रतिभा, रचनात्मकता और हस्तशिल्प को पहचान दिलाने से जुड़ी है। ‘आगाज’ भारतीय कला और हस्तशिल्प को आधुनिक नजरिए से प्रस्तुत करने के प्रति हमारे विश्वास को दर्शाता है। त्योहारों का मौसम शुरू होने के साथ हम उन चीजों का भी जश्न मनाना चाहते हैं, जो वास्तव में सबसे अधिक मायने रखती हैं।”