हरोली/ऊना, 26 अक्टूबर (राजवीर चोपड़ा):- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाथू में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन स्वयंसेवियों ने राहड़ मोहल्ला तक नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से स्वयंसेवियों ने गांव के लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया और नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी पुरुषोत्तम कुमार, नीतीश कुमार, चमन लाल, शशि बाला सहित विद्यालय के सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान बच्चों को चाय-पान भी करवाया गया।
