पटियाला, 19 नवंबर: हार्पिक वर्ल्ड टॉयलेट कॉलेज पंजाब और पटियाला नगर निगम द्वारा सफाई कर्मचारियों के साथ विश्व शौचालय दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में जुटे स्वच्छता कर्मियों ने विश्व शौचालय दिवस के महत्व और वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य सुधार के लिए स्वच्छता के महत्व पर चर्चा की. इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर निगम पटियाला के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नविंदर सिंह ने सफाई कर्मचारियों को अपने स्वास्थ्य को बेहतर रखने, नशे से दूर रहने और सफाई करते समय सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करने की सलाह दी।
इस दौरान कर्मचारियों को सुरक्षा मानकों और सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। भविष्य में हार्पिक वर्ल्ड टॉयलेट कॉलेज पंजाब के सहयोग से पटियाला नगर निगम के सभी सफाई कर्मचारियों को प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा। इस प्रशिक्षण में स्वच्छता, स्वास्थ्य सुरक्षा, अपशिष्ट प्रबंधन, सामाजिक कल्याण योजनाएं, व्यक्तिगत विकास, हाउसकीपिंग और सॉफ्ट स्किल सिखाई जाएंगी।
हार्पिक वर्ल्ड टॉयलेट कॉलेज पंजाब 2021 से स्वच्छता कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण और विकास के लिए काम कर रहा है। अब तक पंजाब में 5,000 से अधिक सफाई कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है, जबकि इस वर्ष 2,500 और कर्मचारियों को जोड़ने का लक्ष्य हासिल किया जाएगा। इसके अलावा सरकारी स्कूलों में स्वच्छता को बेहतर बनाने के लिए स्कूल स्वच्छता कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है
 जिसमें हर महीने पटियाला के सरकारी स्कूलों के शौचालयों और वॉश बेसिन की सफाई की जाती है। इस कार्यक्रम के माध्यम से हजारों बच्चों को स्वच्छता का पाठ भी पढ़ाया जा रहा है। विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर अमनदीप सिंह सेखों, ऋषभ गुप्ता, जगतार सिंह, जवाला सिंह, मनदीप सिंह, इंद्रजीत सिंह, राशिद अंसारी और बब्बू राम सहित शहर के विभिन्न वार्डों के सफाई कर्मचारी भी उपस्थित थे।