रतिया, 29 सितंबर:- सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ट्रस्ट की मासिक बैठक एवं संयुक्त जन्मदिन समारोह गत सायं अनाज मंडी स्थित ट्रस्ट कार्यालय में प्रधान एडवोकेट बिक्कर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
बैठक के दौरान सितंबर माह में जन्मदिन मनाने वाले ट्रस्ट के सदस्यों गगन स्वरूप मंगला, सेवानिवृत्त अध्यापक मेजर सिंह, सुशील जैन एवं कामरेड अजमेर सिंह का संयुक्त रूप से केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर सभी सदस्यों को उपहार भेंट कर शुभकामनाएं दी गईं।
इसके उपरांत ट्रस्ट द्वारा बीते दिनों आयोजित धार्मिक एवं पर्वतीय यात्रा के सफल आयोजन के लिए प्रोजेक्ट चेयरमैन मदनलाल सिंगला एवं प्रोजेक्ट कोषाध्यक्ष रामपाल जिंदल का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन सचिव बलिंद्र शर्मा ने बखूबी किया।
इस अवसर पर डॉ. नरेश गोयल, गोपाल चंद कुलरीयां, शिशनपाल मंगला, मदनलाल सिंगला, कृष्ण सिंह चित्रकार, सेवानिवृत्त डीएसपी सतपाल सिंह, गुरनाम सिंह तेलीवाड़ा, सत्यप्रकाश जैन, सुरेश जैन नीलकमल, मोहन लाल मैहता, लेफ्टिनेंट हरभजन सिंह, कैप्टन जगजीत सिंह, हमीर सिंह घासवा, मास्टर सुखदेव सिंह एवं तेजिंद्र सिंह औजला सहित ट्रस्ट के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
