करनाल, 29 जुलाई:- ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज हरियाणा के पूर्व उद्योग मंत्री शशिपाल मेहता से एक निजी अस्पताल में मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना। शशिपाल मेहता लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे। उन्होंने ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और दीर्घायु की प्रार्थना की।
मंत्री अनिल विज ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह मेरा पिछले 50 वर्ष पुराना साथी है। इस मौके पर मंत्री अनिल विज ने बताया कि पूर्व उद्योग मंत्री शशिपाल मेहता ने मुख्यमंत्री बंसी लाल के शासनकाल में प्रदेश के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शशिपाल मेहता एक समाजसेवी के रूप में जाने जाते हैं व हर परिवार के सुख-दुख में शामिल होते हैं। इस मौके पर मंत्री अनिल विज ने शशिपाल मेहता के सुपुत्र एवं पार्षद संजीव मेहता को हौसला दिया। मुलाकात के दौरान मंत्री अनिल विज ने डॉक्टरों से उनके उपचार और स्वास्थ्य सुधार के संबंध में जानकारी ली। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी स्थिति ठीक है, काफी कवर हो चुका है।
मंत्री ने मीडिया के एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बच्चों की भावनाओं की कद्र करते है और उनकी अधिकतर मांगों को स्वीकार किया। उन्होंने जंतर-मंतर पर चले धरने को लेकर रात को 12 बजे भी अपना संदेश साझा किया। लेकिन विपक्ष के लोगों ने युवाओं को भडक़ाने की पूरी कोशिश की परंतु युवा बहकावे में नही आए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रदर्शन होते रहते है। परंतु प्रर्दशन मर्यादा हीन नही होना चाहिए
मंत्री अनिल विज ने करनाल पहुंचकर पूर्व उद्योग मंत्री शशिपाल मेहता से अस्पताल में की मुलाकात जल्द स्वस्थ होने की करी कामना।
