जालंधर:- शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहीदी दिवस पर आज देश भगत यादगार हॉल में लाइब्रेरी के सदस्यों ने उन्हें याद करते हुए भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनकी बेमिसाल कुर्बानी और योगदान को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
देश भगत यादगार कमेटी के जनरल सेक्रेटरी कामरेड गुरमीत ने शहीद भगत सिंह के दर्शन और विचारधारा पर अपने विचार साझा किए। इस मौके पर एडवोकेट युवराज सिंह द्वारा शहीद भगत सिंह की रचनाओं पर आधारित पुस्तक “इंकलाब जिंदाबाद” सभी सदस्यों को भेंट की गई।
इस अवसर पर देश भगत यादगार कमेटी के सहायक सचिव प्रो. डॉ. गोपाल सिंह बुट्टर, ट्रस्टी कामरेड चरंजी लाल कंगनीवाल, रणजीत सिंह औलख और गुरदीप सिंह उपस्थित थे।
देश भगत यादगार हॉल की लाइब्रेरी के सदस्यों ने शहीद भगत सिंह और उनके साथियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी
