रत्तिया, 4 अगस्त:- लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321-A3 के *"झोंपड़ी से स्कूल - शिक्षा आपके द्वार"* कार्यक्रम के तहत क्लब द्वारा गोद लिए गए *कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, खाई* में आज *निःशुल्क नेत्र जांच शिविर* का आयोजन किया गया।क्लब अध्यक्ष लायन कपिश गुप्ता* ने जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल प्रिंसिपल *अवनीश गर्ग* के अनुरोध पर *जैन आई हॉस्पिटल* के सहयोग से शिविर लगाया गया। शिविर में *150 छात्राओं* की आंखों की जांच की गई। जांच में *20 छात्राओं* की नजर कमजोर पाई गई, जिन्हें *क्लब द्वारा निःशुल्क चश्मे* उपलब्ध करवाए जाएंगे।क्लब सचिव लायन अनीश चोपड़ा* ने बताया कि स्कूल में *150 अनाथ छात्राएं* पढ़ाई करती हैं और *130 बालिकाएं* छात्रावास में निवास करती हैं। क्लब ने इन सभी के रहन-सहन एवं पढ़ाई का उत्तरदायित्व वहन किया हुआ है।
    *"झोंपड़ी से स्कूल - शिक्षा आपके द्वार"* के चीफ को-ऑर्डिनेटर *लायन विजय जिंदल* ने बताया कि जनपद अध्यक्ष *लायन संजय गांधी* द्वारानिर्देशित मुख्य प्रोजेक्ट के तहत इस स्कूल को गोद लिया गया है। क्लब द्वारा स्कूल को हर प्रकार की सुविधा प्रदान की जाएगी। जनपद सचिव लायन शिव सोनी* ने क्लब प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि किसी को शिक्षित कर स्वावलंबी बनाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। क्लब द्वारा स्कूल को गोद लेकर सराहनीय कार्य किया गया है, इसके लिए क्लब के सभी सदस्य साधुवाद के पात्र हैं।जैन आई हॉस्पिटल* की निदेशिका  श्वेता जैन ने कहा कि भविष्य में भी दृष्टि से संबंधित हर प्रकार की सुविधा छात्राओं को निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी।
             इस अवसर पर क्लब के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य, जैन आई हॉस्पिटल के आई विशेषज्ञ एवं स्कूल स्टाफ उपस्थित थे।