साहिबजादा अजीत सिंह नगर, 30 मार्च, 2026:- डॉ बी.आर. अंबेडकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड हॉस्पिटल, फेज-6 के खुलने और बंद होने के समय में बदलाव किया गया है। संस्था के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था/अस्पताल का कार्य समय/ओपीडी समय सुबह 8.00 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक रहेगा।
 नई समय-सारणी 1 अप्रैल 2026 से लागू होगी। उल्लेखनीय है कि राज्य के अन्य सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी यही समय-सारणी लागू है।
प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि नई समय-सारणी केवल ओपीडी सेवाओं के लिए है, जबकि आपातकालीन सेवाएं पहले की तरह ही 24 घंटे लगातार जारी रहेंगी। ओपीडी पर्ची बनवाने का समय सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे तक रहेगा। 
प्रवक्ता के अनुसार नई समय-सारणी केवल मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, फेज-6 पर लागू होगी, जबकि जिले की अन्य सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।