पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड रिटायरीज एसोसिएशन ने मोहाली स्थित पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ऑडिटोरियम में भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जी का शहीदी दिवस मनाया। पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसोसिएशन के मीडिया इंचार्ज हरिंदर पाल सिंह हैरी ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन पूर्व आईएएस श्री अमरपाल सिंह और विशेष अतिथि के रूप में पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की सचिव श्रीमती परलीन कौर बराड़, पीसीएस थीं। इस अवसर पर पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड एसोसिएशन की अध्यक्ष श्रीमती रमनदीप कौर गिल और महासचिव श्री सुखचैन सिंह सैनी विशेष रूप से उपस्थित थे।
मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. चमन लाल रिटार्टर प्रोफेसर जेएनयू दिल्ली तथा डॉ. कंवलजीत कौर ढिल्लों सचिव भारतीय महिला फेडरेशन ने शहीद भगत सिंह जी, शहीद राजगुरु तथा शहीद सुखदेव जी के जीवन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके पश्चात शहीदों को समर्पित कवि दरबार का आयोजन किया गया।
कवि दरबार में दर्शन टियूना, मनजीत कौर मोहाली, जुगराज जोग, रतन सिंह बबकवाला जोगा सिंह तर्कशील, हरबंस कौर गिल तरसेम राज, हरविंदर सिंह चंडीगढ़, बाबू राम दीवाना तथा गुरमेल सिंह मोजोवाल ने शहीदों की याद को समर्पित कविताएं तथा गीत गाए। छोटी बच्चियों गुंतास कौर तथा मेहताब कौर ने शहीदों की याद में कविताएं सुनाकर तथा नारे लगाकर दर्शकों की वाहवाही लूटी।
यह शहीदी समारोह एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर सिंह धालीवाल, महासचिव गुरमेल सिंह मोजोवाल, मुख्य सलाहकार हरदेव सिंह कलेर तथा समस्त कार्यकारिणी की अगुआई में आयोजित किया गया। समारोह के समापन के बाद गुरु का लंगर भरपूर मात्रा में परोसा गया।
शहीद भगत सिंह, शहीद राजगुरु और शहीद सुखदेव जी का शहीदी दिवस मनाया गया।
