रतिया, 28 दिसम्बर:- लायंस क्लब रतिया टाऊन द्वारा स्वर्गीय मेघ राज जिंदल की स्मृति में आँखों के मुफ्त ऑपरेशन कैम्प का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन मनोज जिंदल ने परिवार सहित रिबन काट कर किया।
कैम्प में डॉक्टर राहुल सिंगला ने रक्तदान 600 मरीजों की आंखों की जांच की गई जिसमे से 250 जरुरतमंद नेत्र रोगियों को ऑपरेशन हेतु चयनित किया गया जिनके स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देश के तहत क्रम वार ऑपरेशन किए जाएँगे।
कैम्प के मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष लायन विशाल वढ़ेरा ने कहा कि मनुष्य के जीवन में आखें महत्वपूर्ण अंग हैं जिनके बिना जीवन की कल्पना ही अधूरी है। आंखों में बढ़ती उम्र के साथ मोतियाबिंद होना आम बात है लेकिन धन अभाव के कारण ऑपरेशन न करवा पाने के कारण अंधता का दंश झेल रहे हैं क्लब द्वारा ऐसे लोगों के लिए कैम्प लगाकर पुण्य जा कार्य किया है।
एल सी आई एफ के जनपद समन्वयक पूर्व प्रांत पाल लायन हरदीप सरकारिया, विशिष्ट अतिथि उप प्रांत पाल संजय गांधी, महेश बंसल ने क्लब के इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इन कैम्पों का उद्देश्य मोतियाबिंद तक सीमित नहीं है बल्कि ऐसे शिविरों से अनेक गंभीर समस्याओं का भी पता चलता है। ऐसे शिविर आंखों जी रोशनी वापिस लाने और समाज के गरीब और वंचित वर्गों की राहत पहुंचाने में एक महत्वपूर्ण माध्यम हैं जहाँ मानवता की सेवा के जज़्बे के साथ जाम किया जाता है। उन्होंने नशे से अपनी पीढ़ी को बचाने का भी आह्वान किया।
लायन सत्य प्रकाश जैन ने सभी का स्वागत किया तथा लायन लाल से आभार प्रकट किया ।शिविर का प्रारम्भ डॉक्टर रमेश गुप्ता ने ईश वंदना से किया। प्रधान लायन कपिश गुप्ता, प्रोजेक्ट चेयरमैन कुलदीप शर्मा, सह परियोजना अधिकारी सुरेश जिंदल ने अतिथियों का सम्मन्य प्रतीक पटके डाल कर स्वागत किया। मंच संचालन सचिव लायन शिव सोनी ने बाखूबी अदा किया। रीजन चेयरमैन विजय जिंदल ने क्लब के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए क्लब को साधुवाद दिया।
क्लब द्वारा आज दंत चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया जिसमे डॉक्टर आशीष कक्कड़ ने मरीजों के दाँतो की जांच की।
उस अवसर पर जिंदल परिवार के प्रमोद जिंदल राजेश जिंदल, डॉक्टर हिमांश जैन कीर्ति जैन, अमन जैन सहित जिंदल परिवार के अन्य सदस्य उस्थित थे। इस अवसर पर जनपद पी आर ओ पुनीत बंसल, प्रोटोकॉल ऑफिसर योगेश खनेजा, जैन हॉस्पिटल की निर्देशिका श्वेता जैन, प्रधान कपिश गुप्ता सचिव शिव सोनी, कोषाध्यक्ष लाल सिंह, परियोजना अधिकारी कुलदीप शर्मा, सुरेश जिंदल, सत्य प्रकाश जैन, विजय जिंदल, दीवान सेतिया, सतपाल जिंदल, नरेंद्र ग्रोवर, सुरेश जैन, सतपाल सिंह, सुनील जैन भूपेन्द्र सैनी, राजीव गर्ग, सी जे मलिक, अशोक चोपड़ा, जितेंद्र अग्रवाल, अनीश चोपड़ा, नवीन वधवा, सौरभ गर्ग, अमर गोयल, नरेश मैहता, संजय गर्ग, विनोद शर्मा, कीर्ति जैन, संजीव जिंदल, राज मित्तल, रमेश गुप्ता, ललित मैहता, संजय गर्ग जाखल, आदि उपस्थित थे।
लायंस क्लब रतिया टाऊन द्वारा स्वर्गीय मेघ राज जिंदल की स्मृति में आँखों के मुफ्त ऑपरेशन कैम्प का आयोजन
