नवांशहर/काठगढ़, 10 नवंबर (जतिंदर पाल सिंह क्लेर):- काठगढ़ के नजदीकी गांव बेहरड़ी में मूम गोत्र जठेरों का वार्षिक जोड़ मेला मूम गोत्र प्रबंधक कमेटी और समस्त मूम परिवारों की ओर से बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर सती माता के स्थान पर पूरे विधि-विधान के साथ हवन-पूजन करवाया गया। इसके उपरांत चुनरी की रस्म निभाई गई और झंडा चढ़ाया गया। इसी प्रकार बाबा बाला जी की प्रतिमा को वस्त्र पहनाए गए और झंडा चढ़ाया गया।

इस वार्षिक जोड़ मेले के अवसर पर पंजाब के विभिन्न शहरों और गांवों के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु नतमस्तक हुए और चिराग रोशन किए। सेवादारों और आयोजकों की ओर से श्रद्धालुओं के बैठने, चाय-पानी और लंगर के उचित प्रबंध किए गए। तुलसी राम फतेहपुर ने संगत का धन्यवाद किया।

इस अवसर पर कमेटी प्रधान गुरप्रीत सिंह, गुरदीप सिंह पनियाली कलां, तुलसी राम फतेहपुर, सुरजीत कुमार बलाचौर, कमलजीत दिल्ली, परशोत्तम सिंह, हेमराज सिंह, अमरीक सिंह, रामदास, जगदीश लाल, हरदयाल चंद, रामजी पल्लीआं, हरी राम बागोवाल, मास्टर कृष्ण देव, बलवंत राम सहित अन्य आयोजक और सेवादार उपस्थित थे।