पटियाला (मनप्रीत सिंह):- सर्व पितृ अमावस्या के अवसर पर प्राचीन मंदिर श्री केदारनाथ जी में हसीजा परिवार और सुधर सभा श्री केदारनाथ जी (रजि.) के सदस्यों की ओर से खीर-पूड़े का लंगर लगाया गया। इस अवसर पर सभी को शरद नवरात्रि की शुभकामनाएं भी दी गईं।
शाम 5 बजे भगवान शिव की विशाल प्रतिमा के पास खीर-पूड़े का प्रसाद लगातार वितरित किया गया। आरती के बाद मंदिर में भी प्रसाद बांटा गया। इसके अलावा राजिंदरा अस्पताल और कुष्ठ आश्रम में भी प्रसाद भेजा गया। लंगर पहुंचाने और वहां वितरित करने की सेवा इकबाल सिंह उर्फ शंटी और दलेर सैनी ने श्रद्धापूर्वक निभाई।
इसी दिन राजीव हसीजा के जन्मदिन के अवसर पर मंदिर के बाहर सड़क के किनारे और पार्क में छायादार तथा फूलों वाले 51 पौधे लगाए गए। मंदिर की सुंदरता और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से ये पौधे भोले बाबा के चरणों में अर्पित किए गए। पौधारोपण के समय हसीजा परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे।
सतनाम हसीजा ने बताया कि उनके द्वारा किए जा रहे धार्मिक और सामाजिक कार्य उनके माता-पिता से मिले संस्कारों का परिणाम हैं। उन्होंने कहा कि यह सब उनके माता-पिता के आशीर्वाद और प्रेरणा से संभव हो रहा है। आने वाली पीढ़ी और उनके बच्चे भी इसी राह पर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भोले बाबा की इस परिवार पर अपार कृपा है।
बच्चों ने भी कहा कि वे अपने दादा-दादी के आशीर्वाद से जनसेवा और धार्मिक व सामाजिक कार्य आगे भी करते रहेंगे।
