करनाल,14 दिसम्बर:- करनाल मानव सेवा संघ के पवित्र प्रांगण में जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं के सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया।  इस समारोह में तीन जोड़ों की शादियां सम्पन्न कराई गई। मनीषा संग विक्रम,तनु संग गुरमीत तथा सोनाक्षी संग सूरज का विवाह संपन्न हुआ। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष भाई प्रवीण लाठर तथा योग शिक्षक नवीन संदूजा मुख्य अतिथि के रूप में पधारे। 
स्वामी प्रेम मूर्ति जी ने मानव सेवा संघ की ओर से पुष्पगु"ा भेंट कर उनका आदर सत्कार किया। सभी उपस्थित वर वधुओं एवं उनके परिवार के सदस्यों को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर उनके साथ उपस्थित रहे डा. भगत राम खंडवाल एडवोकेट, दूलीचंद शर्मा, देवेंद्र वालिया, रामप्रकाश शर्मा, रामकुमार सिंह, महेंद्र नरवाल, बलदेव राज, सुमेर चंद, डॉ सतपाल, विनिता चोपडा व अन्य महानुभाव।
 इस अवसर पर डा. भगत राम खंडवाल एडवोकेट ने बताया कि करनाल मानव सेवा संघ द्वारा समय-समय पर जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाता है। अब तक 70& शादियां कराई जा चुकी है। तथा आज तीन जोड़ो की शादी शादियां संपन्न हुई। इस प्रकार अब तक कुल 706 शादियां संपन्न हो चुकी हैं। 
करनाल मानव सेवा संघ द्रारा आगामी सामूहिक विवाह समारोह 15 मार्च 2026 को आयोजित किया जाऐगा। जरूरतमंद परिवार इस अवसर का लाभ उठाने के लिऐ वर वधु का रर्जिटेशन करनाल मानव सेवा संघ में  15 मार्च 2026 से पहले करवा सकते हैं।