करनाल, 16 नवंबर (प्रवीण वालिया):- करनाल में आज पत्रकारों द्वारा राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें पत्रकारों के समक्ष चुनौतियों और पत्रकारों के साथ प्रेस काउंसिल के संबंध जैसे विषयों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर डॉ. के.के. संधू ने बैठक की अध्यक्षता की। इस मौके पर मुख्य रूप से वरिष्ठ पत्रकार शिव कुमार शर्मा, शैलेन्द्र जैन, यशपाल कादियान, दीपक कांबोज, बिशपाल राणा, कदम सिंह, पवन शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. अशोक, पंकज, पलविन्द्र सिंह सग्गू, कर्ण कुमार, राकेश लाम्बा, संदीप रोहिला, रविन्द्र मलिक, परमजीत कौर, सोनी दुआ, प्रवीन और मीनाक्षी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।
कार्यक्रम में प्रेस दिवस के महत्व पर चर्चा करते हुए डॉ. के.के. संधू ने कहा कि प्रेस दिवस के अवसर पर भारतीय प्रेस परिषद की स्थापना 16 नवंबर को ही हुई थी। तभी से हर साल प्रेस दिवस मनाया जाता है। उन्होंने पत्रकारिता के समक्ष आने वाली चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि पत्रकारों को बदलाव के दौर से गुजरते हुए अपनी विश्वसनीयता कायम रखनी चाहिए।
इस अवसर पर शिव कुमार शर्मा ने कहा कि पत्रकारों को आज पत्रकारिता के पुराने गौरव को सहेजकर रखने की जरूरत है। सभी पत्रकार मिलकर इस बात पर चिंतन करें कि पत्रकारिता की विश्वसनीयता को कैसे बचाया जा सकता है।
वहीं शैलेन्द्र जैन ने कहा कि पत्रकारिता के बदलते दौर में पत्रकार के सामने सबसे बड़ी परीक्षा मौलिकता की है। यदि पत्रकार क्षेत्र में रहकर काम करेंगे, तो निश्चित ही उनका सम्मान बढ़ेगा। पत्रकार को सभी विकारों से दूर रहकर सबके साथ समानता का व्यवहार करना चाहिए।
इस मौके पर सभी पत्रकारों ने अपने विचार रखे।
