होशियारपुर, 05 सितंबर:- पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर-15 महिला इंटर-डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट में होशियारपुर की टीम ने कपूरथला टीम को 9 विकेट से हराकर 4 अंक अर्जित किए। इस संबंधी जानकारी देते हुए एचडीसीए के सचिव डा. रमन घई ने बताया कि 35-35 ओवर के इस एक दिवसीय मैच में होशियारपुर की टीम ने टॉस जीतकर कपूरथला टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया।
उन्होंनें बताया कि कपूथला की टीम होशियारपुर की शानदार गेंदबाजी के आगे 35 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर केवल 97 रन ही बना सकी। जिसमें अंकशिता अतुल ने 26 तथा यशप्रीत ने 15 रन का योगदान दिया। होशियारपुर की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए काशवी राणा ने 2, खुशी चड्ढा, माइका ठाकुर, अंशिका, सोनी कुमारी तथा सना ने 1-1 खिलाड़ी को आउट किया।
डा. घई ने बताया कि जीत के लिए 35 ओवर में 98 रन का लक्ष्य लेकर बल्लेबाजी करने मैदान में उतरे होशियारपुर की टीम ने कप्तान प्रतिका के नवाद 35 रन की बदौलत 15 ओवरों में 1 विकेट के नुकसान पर 98 रन बनाकर 9 विकेट से मैच में जीत दर्ज की। होशियारपुर की ओर से कप्तान प्रतिका के अलावा राजलक्ष्मी वर्मा ने 19 तथा भूमिका शर्मा ने नवाद 10 रन बनाए। उन्होंनें बताया कि होशियारपुर ने इस जीत के साथ 4 अंक प्राप्त करते हुए टूर्नामेंट में अच्छी शुरूआत की।
होशियारपुर की इस जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए एचडीसीए अध्यक्ष डा. दलजीत खेलां, संयुक्त सचिव विवेक साहनी, ठाकुर योगराज, चेयरमैन टूर्नामेंट कमेटी डा. पंकज शिव, जतिंदर सूद, सुभाष शर्मा, अमित ठाकुर आदि सभी सदस्यों ने टीम को बधाई देते हुए अगले मैचों के लिए शुभकामनाएं दी।
होशियारपुर की इस जीत पर जिला महिला कोच दविंदर कौर कल्याण, सहायक कोच निकिता कुमारी, मुख्य कोच दलजीत सिंह, सहायक कोच आशोक शर्मा, प्रवीण कुमार, पंकज पिंका, दिनेश शर्मा आदि ने भी टीम को जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए आशा प्रकट की कि टीम आगे भी अपना अच्छा प्रदर्शन करेगी।
इस अवसर पर जिला ट्रेनर व पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी कुलदीप धामी ने खिलाड़ी के प्रदर्शन पर कहा कि टीम ने जिस तरह इस मैच में बढिया प्रदर्शन किया, उसी तरह टीम अगले मैचों में भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ेगी। डा. घई ने बताया कि होशियारपुर का अगला मैच 7 सितंबर को होशियारपुर में जिला रोपड़ टीम के साथ खेला जाएगा।
अंडर15 महिला क्रिकेट में होशियारपुर ने कपूरथला टीम को 9 विकेट से हराकर जीत दर्ज कीः डा रमन घई
