हरोली/ऊना, 19 अक्टूबर (राजवीर चोपड़ा):- एनएसयूआई एक छात्र संगठन है। हिमाचल प्रदेश में एनएसयूआई की ओर से संगठन के आंतरिक चुनाव करवाए गए, जिनमें संगठन से जुड़े सभी विद्यार्थी अपने-अपने कॉलेज से अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ सकते थे। चुनाव प्रक्रिया ऑनलाइन हुई, जिसके लिए विद एनएसयूआई ऐप का इस्तेमाल किया गया। अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार का उसी कॉलेज का विद्यार्थी होना आवश्यक था, जहां से वह चुनाव लड़ना चाहता था।

ईसपुर गांव के निवासी हिमांशु पाठक हिमकैप्स कॉलेज ऑफ लॉ के विद्यार्थी हैं और काफी समय से राजनीति से जुड़े हुए हैं। उनकी कार्यशैली को देखते हुए वर्ष 2025 में उन्हें युवा कांग्रेस हरोली का महासचिव भी बनाया गया।

जब एनएसयूआई चुनावों की घोषणा हुई, तो संगठन के प्रति हिमांशु पाठक की कार्यशैली, मेहनत और लगन को देखते हुए उन्हें हिमकैप्स कॉलेज ऑफ लॉ से सर्वसम्मति से नामांकन भरने के लिए कहा गया। 17 अक्टूबर, 2026 की शाम को चुनाव परिणाम आने के बाद वह औपचारिक रूप से हिमकैप्स कॉलेज ऑफ लॉ के पहले एनएसयूआई अध्यक्ष बने।

इसी के साथ प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री डिग्री कॉलेज, हरोली से विशाल औजला और मोहन लाल दत्त डिग्री कॉलेज, खड़ से दमन सहोता भी अपने-अपने कॉलेजों में एनएसयूआई के अध्यक्ष बने।