होशियारपुर (दलजीत अजनोहा):- बीसीसीआई द्वारा आयोजित की जा रही सीनियर महिला एकदिवसीय राष्ट्रीय टूर्नामेंट में भाग लेने वाली पंजाब टीम के कैंप के लिए होशियारपुर की पूजा और निरंका के चयन से खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एचडीसीए के सचिव डॉ. रमन घई ने बताया कि 21 से 28 नवंबर तक मोगा में आयोजित होने वाले इस पंजाब कैंप में वरिष्ठ महिला खिलाड़ियों को पंजाब के वरिष्ठ कोचों की देखरेख में प्रशिक्षण दिया जाएगा और अभ्यास मैच भी करवाए जाएंगे।

डॉ. घई ने बताया कि कैंप और अभ्यास मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को पंजाब की सीनियर महिला टीम में जगह मिलेगी। एचडीसीए की पूजा और निरंका के चयन पर खुशी जताते हुए एचडीसीए अध्यक्ष डॉ. दलजीत खेला, संयुक्त सचिव विवेक साहनी, ठाकुर योगराज, डॉ. पंकज शिव, सुभाष शर्मा, अमित ठाकुर, जतिंदर सूद, मनोज ओहरी सहित सभी एचडीसीए पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी और शुभकामनाएं दीं।

पूजा और निरंका की चयन पर उनकी कोच दविंदर कौर कल्याण, सहायक कोच निकिता कुमारी, एचडीसीए ट्रेनर कुलदीप धामी, जिला कोच दलजीत सिंह, सहायक कोच अशोक शर्मा, करण सैनी, परवीन शिंटू और पंकज पिंका ने भी खुशी जताई। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इन खिलाड़ियों पर केवल होशियारपुर ही नहीं, बल्कि पूरे पंजाब को गर्व होगा।