होशियारपुर/ऊना:- प्राचीन श्री राधा कृष्ण मंदिर कोटला कलां, ऊना (हिमाचल प्रदेश) में राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी द्वारा समूह संगतों के सहयोग से करवाई जा रही श्रीमद्भागवत कथा और रासलीला निरंतर जारी है, जिसमें रोजाना बड़ी संख्या में संगतें शामिल हो रही हैं।
बाबा बाल जी ने बताया कि कथा व्यास स्वामी गौर दास जी वृंदावन वाले श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से संगतों को निहाल कर रहे हैं। इस दौरान 3 सितंबर को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शामिल होंगे और 4 सितंबर को हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री श्रीमद्भागवत कथा के दौरान पहुंचेंगे।
बाबा बाल जी ने संगतों से अपील की है कि वे इस कथा में बड़ी संख्या में शामिल होकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करें। इस मौके पर किशोर चंद सैनी, रणजोध सिंह, परमजीत सिंह पम्मा, अशोक कुमार, रवि कुमार बग्गा, राजीव कुमार पट्टी, राजिंदर सिंह आदि के अलावा संगतें बड़ी संख्या में उपस्थित थीं।
