हरोली/ऊना, 27 अक्टूबर (राजवीर चोपड़ा):- धन-धन श्री गुरु रामदास साहिब जी के प्रकाश पर्व को समर्पित गुरमत समागम 27 अक्टूबर, 2026 को दशमेश पब्लिक स्कूल, गुरपलाह साहिब, ऊना, हिमाचल प्रदेश में आयोजित किया गया।


“धन्नु धन्नु रामदास गुरु, जिनि सिरिआ तिनै सवारिआ॥

पूरी होई करामाति, आपि सिरजनहारै धारिआ॥”


कार्यक्रम के दौरान स्कूल के विद्यार्थियों और स्टाफ ने संगत के रूप में श्री जपुजी साहिब की पावन बाणी का पाठ किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने शब्द कीर्तन के माध्यम से अपनी हाजिरी लगवाई। अंत में धार्मिक शिक्षक भाई गुरलाभ सिंह ने इस पावन दिवस का इतिहास सुनाया और सर्वत्र कल्याण के लिए अरदास की गई।

इस अवसर पर प्रिंसिपल दलविंदर कौर और समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।